आदिवासी महापुरुषों के नाम से चौक चौराहे और रोड का नामांकरण होना चाहिए : राम सिंह मुंडा

जमशेदपुर : 7 जनवरी आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति की ओर से बिरसा स्पोर्टिग क्लब सीतारामडेरा मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया समाज के पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा बिरसा मुंडा ,सिद्धू कहूं ,तिलका माझी ,गंगा नारायण सिंह ,जयपाल सिंह मुंडा ,निर्मल महतो ,लोको बोदरा ,रघुनाथ मुर्मू आदि झारखंडी महापुरुषों के नाम से चौक चौराहों का नामकरण रोड का नामकरण, गांव शहर का नामकरण पूरे झारखण्ड में होना चाहिए,क्योंकि इन महापुरुषों को अपने राज्य में सम्मान नहीं मिलेगा तो क्या महाराष्ट्र यूपी बिहार बंगाल में मिलेगा?
सोनारी/बिष्टुपुर में, मरांग गोमके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों की मानसिकता ठीक नहीं है, वैसे लोग आज नामकरण का विरोध कर रहे हैं कल बिरसा मुंडा एयर पोर्ट/बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची का नाम बदलने का मांग करेंगे ऐसे गंदा मानसिकता रखने वाले लोगों के मंसूबे को झारखंड के आदिवासी समाज कभी पूरा नहीं होने देगी।
बिष्टुपुर और सोनारी में, मरंगम के जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर चौक चौराहा का नामकरण करने वाले आदिवासी सामाजिक संस्था के लोगों का आदिवासी मुंडा समाज पूरा समर्थन करती है एवं जरूरत पड़े तो जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर नामकरण करने वाले संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर आदिवासी मुंडा समाज आंदोलन करने के लिए भी तैयार है।
समाज के अध्यक्ष नन्दलाल पातर राजनीतिक पार्टियों को भी अपना स्टैंड क्लियर करना चाहिए, क्योंकि झारखंड की राजनीतिक आदिवासी महापुरुषों का अपमान कर या आदिवासी समुदाय को दरकिनार कर कोई भी राजनीतिक दल झारखंड में स्थापित नहीं हो सकता है,आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति और से प्रेस वार्ता में पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष राम सिंह मुंडा, अध्यक्ष नंदलाल पातर, केंद्रीय सदस्य काजू सांडील, शैलेंद्र सामंत, पूर्व मुखिया प्रकाश सांडील आदि मौजूद रहे

buzz4ai

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This