नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा

नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा

बोकारो : बोकारो डीसी विजया जाधव के रेस होते ही जले में अवैध और नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़ होने लगा है। रोज अलग-अलग इलाके में छापेमारी की जा रही है। DC विजया जाधव के निर्देश पर आज यानी सोमवार को बोकारो उत्पाद विभाग को सहयक आयुक्त और उत्पाद इंस्पेक्टर की देखरेख में टीम ने रेड मारी। टीम ने जरीडीह थाना क्षेत्र के तुपकीडीह इलाके में सुरेंद्र अग्रवाल के मकान में धावा बोला। उस ठिकाने से टीम ने 02 जार में भरे करीब 40 लीटर स्पिरिट बरामद किया। वहीं, मकान के पीछे बने कमरे में झांका तो टीम दंग रह गयी। कमरे में एक तहखाना बना हुआ था। जहां शराब बनाने की सामग्री रखी हुई थी। तहखाने से विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, खाली बोतल, विभिन्न ब्रांड के ढक्कन, झारखंड सरकार का नकली लोगो एवं 20 पेटी में 180 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त किया गया। वहीं, घर का मालिक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। इस नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाभोड़ करने में उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार पाल, सदर सह तेनुघाट SI सन्नी विवेक तिर्की और बेरमो सह चंदपुरा SI महेश दास का सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।