मानगो में बीते 25 दिनों से कूड़ा-कर्कट जमा है. लोगों को यह तो दिख गया, लेकिन यह नहीं समझ में आया कि ये जो कूड़ा-कर्कट है, उससे दुर्गंध आ रही है. लोगों को दिक्कत हो रही है. मानगो नगर निगम और सरकारी एजेंसियां जब ये कूड़ा उठाएंगी, तब उठाएंगी. इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के साथियों ने एक गंभीर पहल की है. इन्होंने कूड़े पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया है. इससे कूड़े से उठने वाला दुर्गंध काफी हद तक कम हुआ है. निश्चित तौर पर कूड़े पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव इस समस्या का समाधान नहीं है लेकिन जब तक कूड़ा नहीं उठ जाता, तब तक ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव से लोगों को फौरी राहत तो जरूर मिली है.





