पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत बस स्टैंड चाईबासा परिसर में शिविर लगाकर 60 बस चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह- 2025 के तहत बस स्टैंड चाईबासा परिसर में शिविर लगाकर 60 बस चालक का स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच किया गया। उक्त स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री राजेश एक्का, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहामन टुटी, सदर अस्पताल से डॉ.सुशीला सोमेन टोपनो, सड़क सुरक्षा समिति सदस्य श्री राजाराम गुप्ता, श्री त्रिशानु राय एवं बस ओनर एसोसिएशन से श्री जितेंद्र उपस्थित रहे। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चालकों के ऊपर सारे सवारियों की जिम्मेदारी रहती है, अपितु शरीर के दूसरे हिस्से में तकलीफ होने से चिकित्सा परामर्श लिया जाता है, लेकिन आंख जो शरीर का मुख्य अंग है इसे नजरअंदाज करते हैं। आप सभी चालकों को आंख की रौशनी के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य एवं नेत्र का जांच करवाते रहें, ताकि सवारियों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर सदर एसडीपीओ ने बताया कि जिले में दुर्घटना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और वाहन दुर्घटना होने पर सबसे अधिक नुकसान चालकों का होता है। चालकों को वाहन परिचालन के दौरान ट्रैफिक के नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन और नेत्र जांच आवश्यक रूप से करवाना चाहिए, जिससे दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।

Leave a Comment