भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने श्रद्धापूर्वक मनाई महान आदिवासी नेता एवं झारखंड आंदोलन के प्रथम अगुवा मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने श्रद्धापूर्वक मनाई महान आदिवासी नेता एवं झारखंड आंदोलन के प्रथम अगुवा मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती।

जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा महान आदिवासी नेता और झारखंड आंदोलन के प्रथम अगुवा मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 67वीं जयंती साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को स्मरण किया और उनकी संघर्षशील जीवन यात्रा को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक विचारों और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों और योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, काजू सांडिल, राजू सरदार, राम सिंह मुंडा, दीपक सुंडी, संजय मुंडा, मनोज सरदार, विजय सोय, पवन सोलंकी, गणेश भूमिज, सुशील हेस्सा, प्रकाश सडिल, चुन्नू भूमिज, गणेश मुंडा समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई