अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित भागवत का द्वितीय दिवस*

*अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित भागवत का द्वितीय दिवस*

*प्रातः हुआ श्रीमद्भागवत पुराण का मूल पाठ वाचन*
अष्टोतर श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज साकची स्थित प्रभु दयाल भालोटिया सभागार धालभूम क्लब ग्राउंड में सर्व प्रथम प्रातःकाल छ बजे से वृंदावन से पधारे 125 पुरोहितों के द्वारा यजमानों के नाम गोत्र का उच्चारण कर श्रीमद्भागवत पुराण का मूल पाठ वाचन हुआ.
आठ बजे से पुरोहितों के द्वारा पूजा करायी गयी, तत्पश्चात सभी यजमानों ने सपत्नीक से सामुहिक हवन में भाग लिया.

*श्री टाटानगर गौशाला को किया गया तुला दान*
कथा स्थल पर श्री टाटानगर गौशाला द्वारा एक सांकेतिक गौशाला निर्मित की गई है. जिसमें एक गाय व बछड़ा हैं. इच्छुक श्रृद्धालु जो गौशाला जाकर तुलादान नहीं कर पाते हैं. वे भागवत सप्ताह की पुण्य बेला में यहां तुला दान कर रहे हैं.

*भगवान् की भक्ति ही भवसागर से पार लगाने का एकमात्र माध्यम – बाँके बिहारी गोस्वामी*

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर आज दोपहर तीन बजे से अष्टोतर शत श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ करते हुए व्यासपीठ से अपना विद्वता पूर्ण उदबोधन देते हुए आचार्य श्री बांकेबिहारी गोस्वामी जी ने आज की कथा प्रसंग पर वर्णन करते हुए कशयप मुनि एवं देवहूति के विवाह संपन्न होने, उनको पुत्र पुत्रियों के जन्म एवं उनके सात अलग अलग ऋषि पुत्रों के साथ विवाह होने का प्रसंग सुनाया, भगवान् के अंश भूत रुप के प्रादुर्भाव की कथा कही एवं कशयप पत्नी देवहूति के यहाँ भगवान् ने स्वयं कपील मुनि के रूप में अवतार लेने की भी कथा सुनायी
कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए सती चरित्र पर जहाँ विस्तार से आचार्य श्री ने कथा कही,शिव के क्रोध से मृत्यु को प्राप्त दक्ष प्रजापति के पुनः जीवित होकर यज्ञ की पुरणाहुती किये जाने तक का वर्णन विस्तार से बताया, उत्पादन पुत्र धरुव के जन्म आदि के साथ धरुव चरित्र पर विस्तार से कथा कही,
आचार्य श्री ने कहा कि भगवान् की भक्ति करने से सब कुछ पाना संभव है, भगवान् की भक्ति ही भवसागर से पार लगाने का एकमात्र माध्यम है. आज की कथा में श्रृद्धालु भक्त गण काफी बड़ी संख्या में पधारे ओर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सभी ने अपने मानव जीवन को
सार्थक किया.
*ये रहे उपस्थित*
अंकित अग्रवाल, लाला मूनका, अंकुश जवानपुरिया, सुनील देबुका, लिपू शर्मा, दीपक चेतानी, महेश भाऊका, नवनीत चौधरी, सुरेश कांवटिया, अशोक चौधरी पीयूष गोयल, सनी संघी,विनोद शर्मा आदि उपस्थित थे।

 

पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मलेन के द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रति दिन पधारने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मलेन ने सभी को सादर आमंत्रित किया!

मीडिया डेस्क से
सांवर लाल शर्मा एवं
सन्नी संघी!

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई