मानगो नगर निगम में कचरा प्रबंधन संकट को लेकर बैठक, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

मानगो नगर निगम में कचरा प्रबंधन संकट को लेकर बैठक, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के बाद से जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की समस्या गंभीर हो गई है। इसे लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और जल्द समाधान के निर्देश दिए।

सांसद ने जताई नाराजगी, त्वरित समाधान पर जोर

बैठक के बाद सांसद महतो ने कहा कि स्थिति बेहद गंभीर है। कई स्थानों पर कचरा डंपिंग के प्रयास हुए, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण काम बाधित हुआ। अब जिला प्रशासन और नगर निगम को वैकल्पिक जगह चिन्हित कर इस समस्या का समाधान करना होगा। हम डीसी से मिलकर इस पर चर्चा करेंगे और ऐसी जगह तय करेंगे जहां किसी को असुविधा न हो। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम और कॉन्ट्रैक्टर ने समय पर कचरा निस्तारण के लिए उचित व्यवस्था क्यों नहीं की। सांसद ने टाटा स्टील का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उनकी मदद ली जा रही है, तो प्रक्रिया को तेज किया जाना चाहिए।

मानगो नगर आयुक्त ने दी सफाई

मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि सांसद महोदय ने निर्देश दिए हैं कि कचरा निस्तारण की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। हम प्रयासरत हैं, लेकिन सरायकेला जिले के रामगढ़ में कचरा डंपिंग हो रही है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन आपको बता दें कि रामगढ़ में कचरा डंपिंग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह आदिवासी क्षेत्र और दलमा इको सेंसेटिव जोन है, जहां कचरा फेंकने से पर्यावरण और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं वन विभाग के द्वारा मानगो नगर निगम की एक जेसीबी मशीन को जब्त कर जांच की जा रही है।

सांसद की चिंता और समाधान की मांग

सांसद ने कहा कि कचरा निस्तारण की व्यवस्था में देरी से जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि एक साल पहले चिन्हित जमीन का उपयोग अब तक क्यों नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि कचरा प्रबंधन में लगे ठेकेदारों को जवाबदेह बनाया जाए। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि कचरा प्रबंधन में प्रशासनिक उदासीनता के कारण स्थिति खराब हो रही है। सांसद महतो ने प्रशासन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द एक वैकल्पिक स्थान तय किया जाए और कचरा प्रबंधन को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई