विगत देर रात्रि वरीय पुलिस अधीक्षक एवम् पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में नव वर्ष के मद्देनजर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्र में दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई साथ ही साथ जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्र एवं चौक- चौराहों की गतिविधियों का जायजा लिया गया।






