Taranagar breaking:चक्रधरपुर रेल मंडल के नए डीआरएम तरुण हुरिया का जमशेदपुर दौरा, छह स्टेशनों का किया निरीक्षण
Jamshedpur:चक्रधरपुर रेल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने शुक्रवार को जमशेदपुर का दौरा कर टाटानगर रेलवे स्टेशन समेत छह स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों का जायजा लिया।
तरुण हुरिया ने कहा कि आज सुबह 7:30 बजे से हमने निरीक्षण कार्य शुरू किया है। टाटानगर सहित पांच अन्य स्टेशनों का डिटेल निरीक्षण किया गया। प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बेहतर हो।
यात्रियों को सेफ्टी पर जोर
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि रेलवे की सेवाओं को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
यात्रियों से बातचीत और समस्याओं का समाधान
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
अगली बार विस्तार से चर्चा का वादा
तरुण हुरिया ने कहा कि अगली बार मीडिया और अन्य संबंधित पक्षों से विस्तार से चर्चा की जाएगी ताकि रेलवे की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस निरीक्षण दौरे को चक्रधरपुर रेल मंडल में सेवाओं और सुरक्षा मानकों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।






