विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ संपन्न
????मौन धारण कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा वर्ष के अंतिम रविवार को स्थानीय 8 जुबली रोड, बिस्टुपुर स्थित आश्रम पर एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ एवं भंडारा का आयोजन किया गया।
यज्ञ का संचालन पुरोहित महावीर विद्यार्थी जी द्वारा कराया गया जिसमें यजमान स्वरुप वियतनाम से पधारे योगाचार्य आकाश प्रसाद जी परिवार संग उपस्थित हुए।
झारखण्ड के परामर्शक कन्हैयालाल अग्रवाल एवं नगीना सिंह, डॉ डी पी शुक्ला, गणेश उपाध्याय, समन्वयक नीरज मिश्रा, संयोजक बिजेन्दर उपाध्याय एवं शम्भू पंडित, दक्षिणी झारखण्ड की महिला उपाध्यक्ष मंजू माहेश्वरी, दक्षिणी झारखण्ड के युवा समाज कल्याण प्रभारी रवि सिंह, उपदेष्टा पंडित योगेंद्रनाथ पाण्डेय, आशा पाण्डेय, कुसुम मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, निशांत शर्मा, मुकेश तिवारी संग उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान की।
उपदेष्टा डॉ डी पी शुक्ला, मुन्ना प्रसाद एवं पंडित योगेंद्रनाथ पाण्डेय द्वारा आयोजन में उपस्थित नए जिज्ञासुओं को ध्यान के लाभ को बताते हुए मेडिटेशन कराया गया।
समन्वयक नीरज मिश्रा द्वारा नए वर्ष के प्रचार लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया साथ ही संत समाज द्वारा यज्ञ उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।






