Jharkhand में हर दिन हो रही है औसतन पांच लोगों की हत्याः बाबूलाल

Ranchi रांची : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन 5 लोगों की हत्या हो रही है. एससीआरबी द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है. इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए हैं. झारखंड में अपराध का ग्राफ चिंताजनक रूप से

मुख्यमंत्री नागरिकों की सुरक्षा में विफल साबित हो रहे बाबूलाल ने आगे लिखा है कि विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना राज्य सरकार की जिम्मेवारी है. लेकिन मुख्यमंत्री नागरिकों की सुरक्षा में बुरी तरह विफल साबित हो रहे हैं. झारखंड में बढ़ता अपराध आमलोगों के जेहन में खौफ पैदा कर रहा है. अगर तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य की स्थिति और भयावह हो सकती है. राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है.

Leave a Comment