*बीजेपी परसुडीह मंडल में सदस्यता अभियान जोरों पर*
जमशेदपुर 30 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल के सदस्यता प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में मंडल क्षेत्र के सारजमदा में, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं शक्ति केंद्र के प्रभारी की एक बैठक की गई, बैठक में ही मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले, दो दिवंगत बीजेपी कार्यकर्ता स्वर्गीय शिव प्रसाद जी एवं लखविंदर सिंह जी की आत्मा के शांति के लिए एक मिनट का मान रखा गया, विदित हो कि पिछले दिनों बीमारी के कारण इन दो कार्यकर्ताओं का इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई थी,
बैठक में श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि, मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में किसी प्रकार का विवाद नहीं है, सभी कार्यकर्ता अपने-अपने सदस्यता महा अभियान के कार्यक्रम में लगे हुए हैं, सदस्यता महा अभियान को और गति प्रदान करने के लिए रणनीति बनाई गई, जिसमें, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई, एवं कहा गया कि अपने-अपने शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ क्षेत्र में कम से कम 100 सदस्य बनना है, जो कुल मिलाकर 54 बूथों में 5400 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए हैं,
श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि आगामी 2 जनवरी 2025 से प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक स्थानीय मुखिया, स्थानीय पंचायत समिति सदस्य, एवं जिला परिषद के सदस्य उपस्थित रहेंगे, साथ ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे, बैठक में सभी खर्च कर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा, बैठक का संचालन भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा मीडिया प्रभारी श्री सुमित कुमार शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा महामंत्री श्री दीपू शर्मा ने किया,
बैठक में मुख्य रूप से,राम सिंह मुंडा, (परसुडीह मंडल सदस्यता प्रभारी,) राम प्रसाद जयसवाल, (मंडल सदस्यता सह प्रभारी) कुसुमपूर्ति ( जिला परिषद सदस्य)अवधेश सिंह, (वरिष्ठ भाजपा नेता) कन्हैया पांडे, राम मुखी, सुमित कुमार शर्मा, दीपू सिंह दीपू शर्मा, प्रकाश सांडील, रुद्रो मुंडा , विद्यासागर शर्मा, आलोक भास्कर, प्रदीप शर्मा, जनार्दन पांडे (प्रांतीय संयोजक बजरंग दल) अशोक कुमार सिन्हा, राजेश प्रताप सिंह,बबलू श्रीवास्तव धन सिंह मुंडा, जुझार समद, किशोर महतो,
विनीत
रामप्रसाद जायसवाल
सदस्यता मंडल सदस्यता सह प्रभारी






