भोजपुरी गीत संगीत को बढावा देने के लिए भोजपुरी आईडल सिजन 2 का आयोजन 25जनवरी को
जमशेदपुर 29 दिसंबर भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर द्वारा आगामी 25 जनवरी 2025 को भोजपुरी गीत-संगीत प्रतियोगिता ‘भोजपुरी आईडल सिजन टू का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज 29 दिसंबर 2024 को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी संस्कृति मंच जमशेदपुर के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येन्द्र ने प्रतियोगिता से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। श्री सिंह ने कहा कि, ‘हमारा प्रयास है कि भोजपुरी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोएं और नई पीढ़ी को इससे जोड़ें। यह प्रतियोगिता स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी। तोमर सत्येन्द्र ने बताया कि इस आयोजन के पूर्व भी 2007 में भी भोजपुरी आईडल कराया गया था यह दूसरा भोजपुरी आईडल कराया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण ऑडिशन के रूप में 12 जनवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक होगा, जिसमें चयनित होने वाले प्रतिभागियों को 19 जनवरी 2025 को दूसरे चरण सेमीफाइनल के लिए चयनित किया जाएगा। जिसमें से बीस प्रतिभागियों को 25 जनवरी 2025 को होने वाले तीसरे चरण ग्रेण्ड फिनालय में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। जिसमें जीतने वाले विजेता को 5001 रूपयें और उपविजेता को 3001 रूपयें एवं फाइनल में पहुँचने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु इच्छुक कलाकारों को ऑडिशन के लिए पंजीकरण फॉर्म हमारे साकची स्थित कार्यालय (भरत सिंह का कार्यालय, बिन्दा अपार्टमेन्ट, मिल एरिया, साकची, जमशेदपुर, झारखण्ड 831001) में उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2025 तक हमारे साकची स्थित कार्यालय से पंजीकरण फॉर्म ले सकते हैं। जिसका शुल्क मात्र 300 रूपये है। अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9334043961, 7903772552, 9234970248 पर संपर्क कर सकते है। ऑडिशन और सेमीफाईनल हमारे साकची स्थित कार्यालय पर होगा। इस प्रेस वार्ता में श्री भरत सिंह के साथ, शक्ति सिंह, तोमर सत्योन्द्र सिंह, राजेश सिंह, सत्यजीत सिंह राजपूत, बिकेश आदि लोग उपस्थित थे।






