बहरागोड़ा महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में क्रिसमस एवं फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 24.12.24 को बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा के शिक्षा संकाय में क्रिसमस गैदरिंग सह फ्रेशर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा के प्राचार्य डॉ बालाकृष्ण बेहरा ने इस कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की उन्होंने नवांगतुक छात्र एवं सेमेस्टर द्वितीय के सभी छात्रों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी प्राचार्य महोदय ने ईसा मसीह के प्रमुख उपदेश क्षमा, दया, करूणा,मानव धर्म,सत्य अहिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया। इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के समन्वयक डॉ टी के मंडल ने जीसस दर्शन एवं भारतीय दर्शन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार ने सभी गणमान्य शिक्षकों का स्वागत किया एवं उन्होंने कहा कि ईसा मसीह के जीवन दर्शन के बारे में बताया साथ ही नवांगतुक छात्रों का स्वागत किया एवं क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के विधार्थियों ने कई कार्यक्रमो के द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर ऋषिकेश तिवारी एवं मिस फ्रेशर दीपिका मन्ना को चुना गया। इस उपलक्ष्य में प्राचार्य डॉ बालाकृष्ण बेहरा ने शिक्षा संकाय के सहायक प्रध्यापक संजय केरकेट्टा को पी एचडी उपाधि प्राप्त करने पर पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में धनंजय कुमार सिंह ने भी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सोनू सोरेन, राहुल मैती एवं आकृति गोस्वामी ने किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन में अमित साव, देव विशाल एवं ईमानयूल कोनगारी का महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के सहायक प्रध्यापक राजेश समीर कच्छप, डॉ बी बी नायक, डॉ देवकृष्ण चौधरी, राजीव प्रियदर्शनम, गोपाल दास, डॉ प्रवीण कुमार चंचल, डॉ सुरेन्द्र कुमार मौर्य, तिलेश्वर रविदास एवं महाविद्यालय के छात्र प्रशिक्षु गण उपस्थित थे।






