भुवनेश्वर – टूण्डला – भुवनेश्वर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया – मूरी) का परिचालन |
महा कुम्भ मेला 2025 के अवसर पर ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08425/08426 भुवनेश्वर – टूण्डला – भुवनेश्वर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया – मूरी) का परिचालन होगा |
ट्रेन संख्या 08425 भुवनेश्वर – टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल (वाया – मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 01/01/2025, 08/01/2025, 22/01/2025, 05/02/2025, 19/02/2025 एवं 26/02/2025 को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी | (कुल 06 ट्रिप)
इस ट्रेन का भुवनेश्वर प्रस्थान (बुधवार) 12:30 बजे, मूरी आगमन (गुरुवार) 00:23 बजे प्रस्थान 00:25 बजे एवं टूण्डला आगमन (गुरुवार) 20:15 बजे होगा |
ट्रेन संख्या 08426 टूण्डला – भुवनेश्वर कुम्भ मेला स्पेशल (वाया – मूरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 03/01/2025, 10/01/2025, 24/01/2025, 07/02/2025, 21/02/2025 एवं 28/02/2025 को टूण्डला से प्रस्थान करेगी | (कुल 06 ट्रिप)
इस ट्रेन का टूण्डला प्रस्थान (शुक्रवार) 03:00 बजे, मूरी आगमन (शुक्रवार) 21:15 बजे प्रस्थान 21:20 बजे एवं भुवनेश्वर आगमन (शनिवार) 07:00 बजे होगा |
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 09 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे |






