टिटिलागढ़ – टूण्डला – टिटिलागढ़ कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन |*

 

*टिटिलागढ़ – टूण्डला – टिटिलागढ़ कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन |*

महा कुम्भ मेला 2025 के अवसर पर ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये, यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08314/08313 टिटिलागढ़ – टूण्डला – टिटिलागढ़ कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) का परिचालन होगा |

ट्रेन संख्या 08314 टिटिलागढ़ – टूण्डला कुम्भ मेला स्पेशल (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/01/2025, 16/01/2025, 23/01/2025, 06/02/2025, 20/02/2025 एवं 27/02/2025 को टिटिलागढ़ से प्रस्थान करेगी | (कुल 06 ट्रिप)

इस ट्रेन का टिटिलागढ़ प्रस्थान (गुरुवार) 17:00 बजे, हटिया आगमन (शुक्रवार) 02:25 बजे प्रस्थान 02:30 बजे, रांची आगमन (शुक्रवार) 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे, मूरी आगमन (शुक्रवार) 04:00 बजे प्रस्थान 04:02 बजे एवं टूण्डला आगमन (शनिवार) 02:30 बजे होगा |

ट्रेन संख्या 08313 टूण्डला – टिटिलागढ़ कुम्भ मेला स्पेशल (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/01/2025, 18/01/2025, 25/01/2025, 08/02/2025, 22/02/2025 एवं 01/03/2025 को टूण्डला से प्रस्थान करेगी | (कुल 06 ट्रिप)

इस ट्रेन का टूण्डला प्रस्थान (शनिवार) 05:00 बजे, मूरी आगमन (रविवार) 00:10 बजे प्रस्थान 00:15 बजे, रांची आगमन (रविवार) 01:30 बजे प्रस्थान 01:40 बजे, हटिया आगमन (रविवार) 01:55 बजे प्रस्थान 02:00 बजे एवं टिटिलागढ़ आगमन (रविवार) 11:00 बजे होगा |

इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, जनरेटर यान का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 09 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित 3-टियर (ईकानमी) के 02 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे |

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई