दिनांक 20.12.2024 को शहर साफ़ सफ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कार्यालय सभागार में सभी संवेदकों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों , नगर प्रबंधक एवं विशेष पदाधिकारी संग समीक्षा बैठक की गई ।

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति

उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में  दिनांक 20.12.2024 को शहर साफ़ सफ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कार्यालय सभागार में सभी संवेदकों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों , नगर प्रबंधक एवं विशेष पदाधिकारी संग समीक्षा बैठक की गई ।
बैठक में उप नगर आयुक्त के द्वारा सभी पर्यवेक्षकों एवं संवेदकों को कार्यशैली में सुधार लाने हेतु निदेश दिया गया ।
बैठक की महत्वपूर्ण बाते निम्न प्रकार से है —
१. सभी सफ़ाई कर्मी , एवं पर्यवेक्षक पूर्ण रूप से PPE KIT में रहेंगे । जिस संवेदक के सफ़ाई कर्मी PPE KIT में नहीं रहेंगे तो संवेदक के ऊपर करवाई की जा सकती है है
२. ⁠सभी जोन में की जाने वाली सड़क एवं नाली आदि की सफ़ाई का माइक्रो प्लान अर्थात् लेबर डिप्लॉयमेंट की सूची समर्पित करने हेतु संवेदकों को आदेश दिया गया
३. ⁠शहर वासी घर का कूड़ा नाली अथवा खुले में ना फेंके इसकी हिदायत माइकिंग के माध्यम से देने का निदेश दिया गया अनुपालन नहीं करने पर नियमानुसार स्पॉट फाइन भी वसूला जाय
४. ⁠सभी पर्यवेक्षकों को नालियो एवं सड़क गली आदि पूर्ण विवरण एक सप्ताह में समर्पित करने का निदेश दिया गया ताकि अनुसूची बनाकर साफ़ सफ़ाई की जा सके
५. ⁠सभी नोडल एवं वरीय पदाधिकारी संवेदक के द्वारा साफ़ सफ़ाई के कार्यो का दैनिक रूप से अनुश्रवण करे तथा औचक निरीक्षण भी करे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई