जमशेदपुर मे भाजपा किसान मोर्चा ने राज्य मे किसानो के समक्ष उत्पन्न हुए समस्याओं के निदान की मांग को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा है, जिले के उपायुक्त के माध्यम से यह मांग पत्र भेजा गया है, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने कहा की वर्तमान समय मे किसानो से धान खरीदी के समय प्रति क्विंटल धान पर दस किलोग्राम की कटौती नमी के नाम पर काटी जा रही है, साथ ही चुनाव के वक्त किसानो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके पार्टी ने यह वादा किया था की उनकी सरकार आई तो 3200 रूपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य देगी लेकिन अब 2400 रूपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, इन्होने कहा की मुख्यमंत्री अपने वादों को याद रखे और किसानो को उनका अधिकार दें.






