भाजपा परसुडीह मंडल कार्यशाला में लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प लिया- रामसिंह मुंडा

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की ओर से,मंडल के सदस्यता प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा की आगुआई में आज महावीर उत्सव भवन सोपोडेरा जमशेदपुर में मंडल स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जनसंघ काल के संस्थापक सदस्य रहे, आदरणीय जगत नारायण शर्मा मंडल प्रभारी आलोक बाजपेई एवं जिला परिषद सदस्य श्रीमती कुसुम पूर्ति भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू मछुआ के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर संयुक्त रूप से किया गया, आज के इस कार्यशाला में स्वागत भाषण देते हुए मंडल सदस्यता प्रभारी श्री राम सिंह मुंडा ने कहा कि परसुडीह मंडल में, निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाया जाएगा 09 शक्ति केंद्र एवं 54 बूथ वाली इस मंडल में शक्ति केंद्र स्तर पर युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जो विधिवत रूप से 22 दिसंबर से बूथ स्तर से की जाएगी,
इस कार्यशाला में, सदस्यता ग्रहण करने के बारे में, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी श्री सुमित कुमार शर्मा ने विस्तार से बताया, कार्यशाला में ही जिला परिषद सदस्य श्रीमती कुसुम पूर्ति के नेतृत्व में 12 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आस्था रखते हुए पार्टी ज्वाइन किए,
इस सदस्यता अभियान कार्यशाला में, मंडल प्रभारी के रूप में उपस्थित श्री आलोक बाजपेई द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए हमें संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को निष्ठा पूर्वक अनुपालन करते हुए संगठन कार्य को आगे बढ़ाना है और अधिक से अधिक सदस्य बनाना है,
आज के इस कार्यशाला में मंडल क्षेत्र के 09 शक्ति केंद्र 54 बूथ के कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें मुख्य रूप से जगत नारायण शर्मा, अधिवक्ता आलोक भास्कर, आलोक बाजपेई, शिवप्रसाद जी, नीलू मछुआ, जिला परिषद कुसुमपूर्ति, अवधेश सिंह जी, विनोद सिंह जी, विद्यासागर शर्मा जी, राजेश प्रताप सिंह जी, रामप्रसाद जायसवाल जी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपू शर्मा जी, बीजेपी झारखण्ड प्रदेश ओबीसी मोर्चा मिडिया प्रभारी सुमित कुमार शर्मा जी, अशोक सिंह जी, विनोद शर्मा जी, माला हेंब्रम, अंकित सिंह, अजय सिंह, गोपाल सिंह, रुद्र मुंडा (पंचायत समिति सदस्य) राम मुखी, माजीस्टर शर्मा, प्रकाश सांडील, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, दिलीप सिंह, सुलोचना देवी, विजय जी, बादल प्रमाणिक, प्रदीप शर्मा, ममता देवी, धन सिंह मुंडा, सुदेश मुंडा, गोदाई महांती, विशाल, चांदनी, आर पी पांडे, गौरव तिवारी अभिषेक कुमार कामेश्वर शर्मा,के अलावे अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

buzz4ai

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This