बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू सुप्रीमों नीतीश कुमार की कार्यशैली एवं विचारधारा से प्रभावित होकर आज दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा.

जमशेदपुर। मानगो आजाद बस्ती क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने आज जदयू की सदस्यता ग्रहण की. बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू सुप्रीमों नीतीश कुमार की कार्यशैली एवं विचारधारा से प्रभावित होकर आज दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा.
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि
प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह एवं विशिष्ट अथिति के रूप में जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह
के साथ प्रदेश महासहिव कौशल सिंह, युवा जिला प्रवक्ता अमृता मिश्रा सचिव भोला सिंह, कमल चौबे, जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडे एवं अन्य नेतागण उपस्थित रहे.

सदस्यता ग्रहण करने वालों में जावेद अहमद , सद्दाम खान, फैयाज आलम, एम डी इरफान, शेख मजीद, अरशद खान, सफी आलम, सैयद मौसद,हबीब खान, तरबेज आलम, एम डी जमील सहित अन्य नाम शामिल किए गए.

Leave a Comment