मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जिला अस्पताल रतलाम में पदस्थ डॉक्टर द्वारा जातिगत दुर्भावना स्वरूप अपमानित करने, गालियां देने एवं दुर्व्यवहार करने पर SC/ST अत्याचार निवारण कानून 1989 के तहत FIR कर तत्काल कानूनी कार्यवाही करने की मांग की
भारत आदिवासी पार्टी
आदिवासी समाज देश का मूल मालिक एवं एबोरिजिनल है जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी 2011 को कैलाश बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में प्रमाणित भी कर दिया है!आदिवासी समाज भारत देश का मालिक होने के बाद भी देश में आदिवासियों के साथ अन्याय, अत्याचार, दुर्व्यवहार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। यहां तक की आदिवासी समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अपनी कर्तव्य निर्वहन के दौरान दुर्व्यवहार, धमकी देना, गाली देना, मारपीट करना सरेआम किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के राजस्थान से सटे पश्चिम इलाके में रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडिया के साथ डॉक्टर चंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने सवर्ण पूर्वाग्रह मानसिकता से भील समाज को नीच – हेय मानते हुए बाधाएं डालने के साथ भील विधायक के साथ दुर्व्यवहार, जाति सूचक गालियां, अपमान एवं जान से मारने की धमकी दी राष्ट्रपति से मांग की है कि डॉक्टर के ऊपर कारवाई की जाए






