रांची। इरफान अंसारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। इसके पहले ही उन्होंने बड़ी घोषणा की। डॉ इरफान ने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अगर किसी मरीज की मौत होती है तो बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना होगा। ऐसा – नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई होगी। निजी अस्पताल का चाहे जितना भी नुकसान हो, उसे अस्पताल को ही वहन करना होगा। सरकारी – अस्पतालों की व्यवस्था पर मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड के
सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। मरीजों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जायेगी। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों के मनमाने रवैये पर लगाम लगायेंगे।
राज्य में नहीं होने देंगे स्वास्थ्य का व्यवसाय धनबाद में मीडिया से बात करते हुए श्री असांरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सुस्त है। निजी अस्पतालों ने मापदंड बिगाड़ कर रखा है। डॉ इरफान ने कहा कि स्वास्थ्य के नाम पर बढ़ रहे व्यवसाय पर रोक लगायेंगे। आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों का
फर्जी डॉक्टरों पर करेंगे कार्रवाई
डॉ इरफान अंसारी मंत्री जामताड़ा भी पहुंचे। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसे लोग हैं जो फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं, उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में काम करने का मौका दिया जायेगा।
इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की उच्चस्तरीय जांच करायेंगे। मापदंड प्रक्रिया में थोड़ी सी भी गलती पाए जाने पर न सिर्फ अस्पताल को सील किया जाएगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी होगी।






