भोजपुरी गायिका श्रीमती इंदू सोनाली को सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के अध्यक्ष भरत सिंह ने किया सम्मानित

भोजपुरी गायिका श्रीमती इंदू सोनाली को सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के अध्यक्ष भरत सिंह ने किया सम्मानित
जमशेदपुर 28 नवंबर 2024: भोजपुरी संगीत जगत की विख्यात गायिका श्रीमती इंदू सोनाली को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह जी ने अपने साकची स्थित कार्यालय में सम्मानित किया। इस मौके पर श्री भरत सिंह ने श्रीमती इंदू सोनाली को पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंगवस्त्र ओढा़कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान श्री भरत सिंह ने कहा, “श्रीमती इंदू सोनाली जी ने भोजपुरी संगीत को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दी है। उनकी गायकी ने न केवल हमारी भाषा और संस्कृति को मजबूती दी है, बल्कि इसे देश-विदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम भी किया है। उनका यह योगदान अविस्मरणीय है।”
सम्मान प्राप्त करने पर श्रीमती इंदू सोनाली ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि भोजपुरी संगीत और इसे प्रेम करने वाले सभी लोगों के लिए है। मैं इस संस्कृति और संगीत को और आगे ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगी।” इस अवसर पर श्रीमती इंदू सोनाली ने अपने कुछ लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भरत सिंह और इंदू सोनाली के बीच कला संस्कृति के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

Leave a Comment