Jamshedpur 28 Nov-हेमंत सोरेन की चौथे बार मुख्यमंत्री बनने के खुशी में शहर में विभिन्न जगहों पर जश्न का मौहोल देखा गया। वहीं बिरसानगर में यह कार्यक्रम भव्य रूप से किया गया जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद बैंड बाजा एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। वैसे कार्यक्रम में बिरसानगर के मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों के बीच लड्डू वितरण किया गया ।युवाओं के साथ-साथ महिलाओं में भी हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का माहौल दिखा जहां बिरसा नगर मंडल के महिला कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी से नाचते झूमते व आतिशबाजी करते हुए देखा गया।
