रांची माइंड फेस्ट्रः प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने 6 जुलाई को शॉर्य ऑडिटोरियम में जुटेंगे डीजीपी समेत झारखंड के कई वरिष्ठ अधिकारी, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेश्न की सुविधा निःशुल्क
◆ डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे से ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन, फेस्ट में क्विज और क्रॉस्वर्ड कॉन्ट्रेस्ट् का आयोजन
माइंड फेस्ट का आयोजन 6 जुलाई 2024 (शनिवार को) शौर्य ऑडिटोरियम, जैप-1, डोरंडा, रांची में होने जा रहा है। क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ झारखंड (सीडब्लूएजे), झारखंड पुलिस विभाग और लीफैम वेंचर्स की ओर से आयोजित इस एक दिवसीय महोत्सव में क्विज और क्रॉसवर्ड कॉन्ट्रेस्ट का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। झारखंड डीजीपी, कई वरिष्ठ अधिकारी आयोजन में शरीक होंगे। श्री अजय कुमार सिंह, डीजीपी झारखंड रांची माइंड फेस्ट्र में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। वरिष्ठ आईएस अधिकारी और सीड्ब्लूएजे के चीफ मेंटर श्री विवेक कुमार सिंह, आयुक्त, रेरा-बिहार प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने आयोजन में शरीक होंगे।
रांची माइंड फेस्ट् में कई अधिकारियों ने भी उपस्थिति की सहमति दी है। इनमें मुख्य रूप से श्री राज कुमार मलिक, आईपीएस, एडीजी (हेडक्वॉर्टर), झारखंड, श्री प्रशांत सिंह, आईपीएस, सीएमडी, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्री राकेश रंजन, आईपीएस, कमांडेंट जैप-1, श्री एपी सिंह पूर्व आईएस, अध्यक्ष, क्रॉसवर्ड एसोसिएशन ऑफ झारखंड, श्री कुमार संजय, आईआरएस, मुख्य आयकर आयुक्त, बिहार-झारखंड, श्री शशि सिंह, आईएएस, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, श्री अजय कुमार सिंह, आईएएस, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग श्री प्रभात कुमार, एडवाइजर, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्ट्रीच्यूट (सीएमपीडीआई) ने उपस्थिति की सहमति दी है।






