युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन और बूथ कमेटी मजबूत करने को लेकर चर्चा

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन और बूथ कमेटी मजबूत करने को लेकर चर्चा
जमशेदपुर। पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार संगठन मजबूत करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के 4 सेक्टर प्रभारी के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना। सभी बैठक में कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार भी मौजूद थे। पूर्व सांसद डॉ अजय ने समस्याओं को सुना साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों से फोन में बात कर समस्या का निदान करने का प्रयास किया। क्षेत्र की मुख्य समस्या क्रमशः विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, क्षेत्र की साफ सफाई, रोड मरम्मती, नाली मरम्मती एवं नया बनवाने का मामला सामने आया और इसी पर चर्चा किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी क्षेत्रों में कैंप लगाकर आम लोगों को सुविधा महिया कराया जाएगा। बैठक का आयोजन भुइयांडीह कानुभट्टा में रमेश शर्मा,लालभट्टा बिरसा मुंडा भवन में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू के नेतृत्व में लालभट्ट सामुदायिक विकास भवन में दीपक गोपे एवं लालमोहन जमुला के नेतृत्व में साकची नेहरू कॉलोनी में बुथ सेक्टर इंचार्ज राहुल साव के नेतृत्व में बैठक कर बूथ कमेटी पर मजबूती प्रदान किया गया। बैठक में बुथ सदस्य महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नम्रता सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष गौतम साहू, अशोक साव, वेदांत साव, अमित साव, प्रवीण साव, प्रदीप कुमार, रोहित सिंह, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई