जमशेदपुर : दिनांक 07/07/.2024 को आंध्रा एसोसिएशन चुनाव के संदर्भ में मेजर सत्यनारायण और के श्रीनिवास के टीम के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन निर्मल भवन सोनारी में किया गया मेजर सत्यनारायण जी ने कहा हमारी टीम जीतने के बाद यह सभी प्राथमिकताएं हैं जो आपके सामने प्रस्तुत हूं,
,1) आने वाले 5 साल में हम अपने स्कूल को जमशेदपुर के शीर्ष के 10 स्कूल में लाना और 10वीं एवं 11वीं की कक्षा के छात्र छात्राओं को
उच्चतर शिक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण की अवस्था करना.
2) छात्र एवं छात्र-छात्राओं के लिए स्वरोजगार कौशल विकास पाठ्यक्रम का संचालन करना.
3) विस्तारीकरण की दृष्टि से हम अटल टेकरिंग लैब को स्थापित करना.
4) भौतिक एवं रसायन प्रयोगशाला का विस्तारीकरण करना.
5) 100 वे साल के पायदान पर आम सभा में डीपीआर विस्तृरित प्रोजेक्ट रिपोर्ट को पारित कर झारखंड सरकार से भूमि अधिग्रहण की
याचना करेंगे.
6) समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबदता या होगी की 100 साल के जलसा में प्रत्येक आजीवन सदस्यों की भागीदारी को सुनिश्चित करना
और इस महोत्सव की तरह मनाना.
7) अनोखा दृष्टिकोण के तहत प्रतिपक्ष के प्रत्येक सदस्यों को तहे दिल से स्वागत और उनके भावनाओं को आदर किया जाएगा.
इन सभी प्राथमिकताएं के हमारी टीम चुनाव लड़ रही है उन्होंने आंध्रा एसोसिएशन के सभी आजीवन सदस्यों से अनुरोध किया कि हमारी प्राथमिकता को देखते हुए हमें दीया छाप पर वोट देकर विजय बनाएं.संवाददाता सम्मेलन में के सत्यनारायण के श्रीनिवास राव वीर प्रताप रागम राम जोगा राव प्रसाद राव एन आर के राव कैलाश रामू वेंकट गिरी जी सन्यासी राव हाई श्रीनिवास राव लक्ष्मण राव गुरुमूर्ति आदि मौजूद थे






