जमशेदपुर टेल्को थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की घटना को अपराधियों ने दिया अंजाम
जमशेदपुर टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह मेन रोड के सामने कंपनी क्वार्टर में रहने वाले आईएस डाब्लू पी कंपनी के डी जी एम मुकेश कुमार की पत्नी और बेटे बुधवार की सुबह में मॉर्निंग वॉक करके घर वापस जैसे ही पहुंचे पीछे से चार अपराधि घर में घुसकर ₹10 हजार और सोने की चेन लूट ली। घर वाले में विरोध किया तो एक अपराधी में पिस्तौल निकाल कर हवाई फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दी आज सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है ।सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों की पता लगाने में जुड़ गई है। आपको बता दे जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पिछले दिनों क्राइम मीटिंग कर सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया था। किसी भी थाना क्षेत्र में अगर कोई घटना घटती है तो थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। अब यह देखना है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अब यह देखना है घटना का कब तक उद्वेदन पुलिस करती है।






