प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक 3 अंतगर्त बिरसानगर आवासीय परियोजना लाभार्थी अंशदान शिविर का आयोजन
आज दिनांक 02/07/ 2024 को उप नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के निर्देशानुसार बिरसानगर किफायती परियोजना के निर्माण स्थल पर लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे लाभुकों को निर्माणाधीन आवास का भ्रमण कराया गया एवं लाभुकों से उनके अंशदान की पूर्ण राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया गया । इस शिविर में नगरीय प्रशासन निदेशालय से आए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के विशेषज्ञ श्री मुकेश कुमार झा , सी एम एम श्री अनिकेत रंजन , जे एन ए सी के टाउन प्लानर श्री आलोक नारायण ,श्री रितेश राज MIS विशेषज्ञ ,श्री अंकेश अखौरी MF &AS विशेषज्ञ ,Construction Agency ,JUIDCO तथा लाभुकगण उपस्थित हुए।






