धालभूमगढ एयरपोर्ट का निर्माण शुरू करने हेतु फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने नागर विमानन मंत्रालय और मुख्यमंत्री को पत्राचार किया। कहा गया कि जमशेदपुर अभी भी लंबी दूरी के यात्रियों के लिए हवाई संपर्क से वंचित है। जरूरी है कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए वन एवं पर्यावरणीय मंजूरी और अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण की जायें। यह कहा गया कि वन मंजूरी के कागजात वर्तमान में राज्य सरकार की अनुशंसा के लिए लंबित हैं। चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि यह हवाई अड्डा आम नागरिकों के साथ ही टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एफसीआई जैसी कॉरपोरेट और पीएसयू के साथ-साथ राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित एमएसएमई के लिए भी फायदेमंद होगा।
चैंबर द्वारा प्रेषित पत्र में यह भी कहा गया कि वर्ष 2023 में उडान योजना के तहत सोनारी हवाई अड्डे को जमशेदपुर, कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए 9 सीटर वाणिज्यिक संचालन के लिए विमान की शुरूआत की गई किंतु इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। सोनारी एयरपोर्ट का रनवे भी बहुत छोटा है इसलिए बडे विमानों को शामिल करना भी संभव नहीं है। जमशेदपुर में एक समर्पित एयरपोर्ट बनने के बाद रांची एयरपोर्ट से यात्रियों की भीड भी कम हो जायेगी।
टाटानगर के यात्रियों की सुविधा चैम्बर द्वारा किये गए प्रयास के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी और टाटा शहर के शशांक शेखर स्वाई ने चैम्बर के प्रति आभार जताया। यह कहा कि चैम्बर के इस मांग से औद्योगिक नगरी के लोग लाभान्वित होंगे।
–
परेश गट्टानी विकास विजयवर्गीय
महासचिव प्रवक्ता






