क्लासन 52 रन बनाकर आउट, पंड्या ने पवेलियन भेजा
17वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने 5वां विकेट गंवा दिया है। यहां हेनरिक क्लासन 27 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। पंड्या ने क्लासन को दूसरी बार आउट किया है। इस ओवर के बाद अफ्रीका का स्कोर 155/5 रहा। टीम को जीत के लिए 18 बॉल पर 22 रन बनाने हैं।






