पैसे के दम पर रेप केस के गुनाहगार को बचा लेने का ठेका लेने वाले अभय कुजूर को सिमडेगा की कोलेबिरा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वहीं रेप केस के संदेही गुनाहगार शशि डुंगडुंग को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अभय के चलते यह रेप केस बहुत देर से थाना पहुंचा। अभय गुनाहगार को बचाने की कोशिश में जुटा हुआ था। वह पीड़िता के घरवालों को केस नहीं करने की मुंहमांगी कीमत दिला देने का झांसा देता रहा, वहीं पीड़िता के घरवाले असली गुनाहगार को सबक सिखाना चाहते थे। यह मामला थाना पहुंचते ही हरकत में आई पुलिस ने उक्त दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। रेप केस के अभियुक्त का परिवार काफी संभ्रात है और सिमडेगा में उनकी एक अलग पहचान है।






