प्रदेश की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में बुधवार की संध्या ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से लोग दहशत में हैं।

प्रदेश की राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में बुधवार की संध्या ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस के अलर्ट के बावजूद में जमीन को लेकर दो गुटों के बीच चली आ रही तनातनी के परिणाम स्वरुप गोली चली है।

बताया जा रहा है कि जिला बदर गुट के एक गुर्गे पर फायरिंग की गई है। वहीं दूसरी ओर यह भी चर्चा है कि जिला बदर के गुर्गे ने ही फायरिंग की है।

मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही थी। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले बदमाशों के नाम और ठिकाने के बारे में क्लू मिल गया है, उन्हें किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा। पुलिस का कहना है कि कुछ रोज पहले इसी दोनों गुट के बीच जमीन को लेकर लफड़ा हुआ था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई