जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बारीडीह पोस्ट ऑफिस मैदान में फलदार पौधों को लगाया गया।

लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने लगाया फलदार पौधा
जमशेदपुर 23 जून – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों द्वारा बारीडीह पोस्ट ऑफिस मैदान में फलदार पौधों को लगाया गया। इस पौधारोपण का उद्देश्य पौधा लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इसलिए पौधारोपण करने के बाद क्लब के सदस्यों द्वारा आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें उन्हें बताया गया कि पौधारोपण एक ऐसी गतिविधि है, जिसे हम सभी अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं। पेड़ पारिस्थितिक संतुलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और पेड़ों की रक्षा करके और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पारिस्थितिक तंत्र के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं। इस दौरान क्लब के लायन करन गोराई, लायंन राहुल सिंह, राजू गोराई, आकाश रजक, सुखदेव गोराई, अमित कुमार, राजू टुडू आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित