फ्लैग-टाटा स्टील की खेल सुविधाएं बेहतरीन लेकिन उन्हें हासिल करना आम खिलाड़ियों के वश की नहीं

फ्लैग-टाटा स्टील की खेल सुविधाएं बेहतरीन लेकिन उन्हें हासिल करना आम खिलाड़ियों के वश की नहीं

मेन हेड-सामान्य खिलाड़ियों के जरूरत की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी: सरयू राय

क्रासर
-तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज, नेटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, स्नूकर, कैरम की सुविधाओं की शुरुआत इसी माह से
-सरयू राय जी ने जो कहा, वह करके दिखा दिया: हरभजन सिंह
– खेल आपको अनुशासित रखता है, जीतने का जज्बा पैदा करता है:हरभजन

जमशेदपुर। जमशेदपुर क्रीड़ा उद्यान, सिदगोड़ा द्वारा निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने शनिवार को किया। यह बास्केटबॉल कोर्ट जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की विधायक निधि से तैयार हुआ है।
कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पूरे ओलंपियन हरभजन सिंह ने कहा कि पिछले साल विधायक सरयू राय जी ने कहा था कि वह सालभर में बास्केटबॉल कोर्ट तैयार कर देंगे और उन्होंने ऐसा करके दिखा भी दिया। श्री राय को दिल से बधाई। उन्होंने वादा निभाया। हरभजन सिंह ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो आपको अनुशासित रखता है, आपमें जीतने का जज्बा पैदा करता है। खेल से ही आप समस्याओं के समाधान की दिशा में उद्यत होते हैं। श्री राय ने बास्केटबॉल कोर्ट बना कर नेक कार्य किया है। खेल का क्षेत्र आपमें जीतने का हुनर पैदा करता है।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में खेल-कूद का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। यहां से बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं लेकिन ये सब टाटा स्टील के कंट्रोल में है। वहां हर किसी की पहुंच नहीं है। आम खिलाड़ियों के लिए टाटा स्टील की उपलब्ध सुविधाओं को हासिल करना बेहद मुश्किल है। उसमें काफी खर्च होता है। मेरे दिमाग में यह बात चल रही थी कि आम खिलाड़ियों को कैसे ये बेहतरीन सुविधाएं मिलें। फिर हमने तय किया कि सरकार का सहयोग लिया जाए। सरकार से बातचीत हुई लेकिन फिलहाल हमने अपनी विधायक निधि से 76 लाख रुपये दिए हैं। ये कोर्ट उसी निधि से बना है। इसी माह आर्चरी कोर्ट, नेटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, स्नूकर, कैरम आदि खेलने के स्थानों का भी उद्घाटन हो जाएगा।
अपने उद्बोधन में श्री सरयू राय ने कहा कि वह एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार के सहयोग से विकसित करना चाहते हैं, जिसमे सारे खेल खेले जाएं, जो आम आदमी की पहुंच में हो और जो भी खेल शुरू हो, वो लगातार चले। वो स्थायी भाव का हो। वह कभी रूके नहीं। जेएनएसी ने भी अपना दायरा बढ़ाया है। यह खुशी की बात है कि अब जेएनएसी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप करने लगा है।

इस अवसर पर एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया जिसमें रामकृष्ण मिशन स्कूल और आईएसडब्लूपी की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक के सतवीर सिंह समेत अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व कोच भी शामिल रहे।

इसके पूर्व नीपू और रोशनी ने सुंदर नृत्य किया। दो बच्चियों ने आए हुए मेहमानों का तिलक लगा कर स्वागत किया और स्वागत गीत आरंभ है प्रचंड गाया।

(इनसेट)
आईएसडब्ल्यूपी की लड़कियां जीतीं तो कड़े मुकाबले में रामकृष्ण के लड़के विजयी

जमशेदपुर। शनिवार को बास्केटबॉल की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें पांच टीमें लड़कों की और तीन टीमें लड़कियों की थीं।

लड़कों की टीम में रामकृष्ण मिशन स्कूल, सिदगोड़ा, आईएसडब्ल्यूपी, एसडीएसएम सिदगोड़ा, बारीडीह हाई स्कूल और सिस्टर निवेदिता इंग्लिश हाई स्कूल की टीमें शामिल रहीं। उधर, लड़कियों की टीम में रामकृष्ण मिशन स्कूल सिदगोड़ा, आईएसडब्ल्यूपी और सिस्टर निवेदिता इंगिल्श हाई स्कूल, बर्मा माइंस शामिल रहे।

शनिवार को पुल ए के मैच में रामकृष्ण मिशन, सिदगोड़ा और आईएसडब्लूपी को रखा गया था जबकि पुल बी में बारीडीह हाई स्कूल, सिस्टर निवेदिता हाई स्कूल, एसडीएसएम स्कूल, सिदगोड़ा को रखा गया था।
आज के मैच में आईएसडब्ल्यूपी की लड़कियों की टीम विजयी रहीं। इन्होंने रामकृष्ण मिशन स्कूल को 8-2 से हराया जबकि लड़कों की टीम के मैच में आरके मिशन, सिदगोड़ा ने आईएसडब्ल्यूपी को 15-14 से पराजित किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित