Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय की ओर से मैनहर्ट घोटाले की जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. केस से जुड़े सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत क्या फैसला सुनाता है यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. विधायक सरयू राय विधानसभा में भी ‘मैनहर्ट’ का मुद्दा उठा चुके हैं.






