दुमका :हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग
दुमका जिले के दिग्घी ओपी क्षेत्र में एक बस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई।इस घटना में दो बस कर्मियों के झुलसने की सूचना है।जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.शिव शक्ति नमक बस बारात लेने तेलिया चक नावाडीह जा रही थी.इसी दौरान ग्रामीण सड़क में बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया.देखते ही देखते पूरी बस जल गई।गनीमत रहा कि बस खाली थी।कड़ी मशक्कत के बाद 2 बस कर्मियों को बस से निकाल कर अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।






