अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भरत सिंह ने अपने सहोगियों संग किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भरत सिंह ने अपने सहोगियों संग किया योग

जमशेदपुर 21 जून – भाजपा के वरिश्ठ नेता सह जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी श्री भरत सिंह ने आज अंतराश्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने सहयोगियों के साथ योग किया एवं सोशल मीडिया पर फोटो डाल कर लोगों को योग दिवस की बधाई देते हुए योग करने की अपील किया। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि योग एक संपूर्ण जीवन पद्धति हैं। इसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता हैं। क्योंकि योग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे हमें एक निरोग जीवन की प्राप्ती होती है। योग आयुर्वेद युक्त जीवन से मनुश्य स्वस्थ, सुखी और संपन्न जीवन जी सकतें हैं। इसलिए योग करें और निरोग रहें आज इस योग दिवस पर ये संकल्प करें। इस दौरान श्री सिंह के साथ मनोज सोनी, राजेश सिंह, करन गोराई, सौरभ आनन्द, राहुल सिंह, आकास शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित