Jamshedpur : जुगसलाई रेलवे फाटक क्रॉस कर रही अधेड़ महिला ट्रेन की चपेट में आई, योग शिविर से लौट रही थी घर

Jamshedpur : जुगसलाई रेलवे फाटक क्रॉस कर रही अधेड़ महिला ट्रेन की चपेट में आई, योग शिविर से लौट रही थी घर

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे के बंद रेलवे फाटक को पार करने के दौरान एक अधेड़ महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 57 वर्षीय सरोज देवी के रुप में की गई. घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के अनुसार सरोज देवी योगा दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर में एक योग शिविर में हिस्सा लेकर वापस लौट रही थी. जुगसलाई के बंद पड़े फाटक को पार करने के दौरान वह आसनसोल मेमू की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बता दें कि उक्त फाटक को बंद करने के बाद वहीं फुट ओवर ब्रिज बनाने की प्रक्रिया चल रही है. ओवर ब्रिज से लोगों को रेल लाइन पार करने के लिए 900 मीटर घूम के जाना पड़ता है. इससे बचने के लिए लोग जान पर खेलकर बंद पड़े फाटक को पार करते है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित