झारखंड में पुलिसकर्मियों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, किसी भी कैंटीन में होगा वैध, GST पर मिलेगी 50% छूट

झारखंड में पुलिसकर्मियों के बनेंगे स्मार्ट कार्ड, किसी भी कैंटीन में होगा वैध, GST पर मिलेगी 50% छूट

झारखंड पुलिस को जल्द ही स्मार्ट कार्ड के जरिये सेना के तर्ज पर खरीददारी में छूट मिलेगी. नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. इस बाबत आईजी मुख्यालय ने जिलो के पुलिस कप्तान को पत्र भेजा है. पत्र के अनुसार राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार का कैंटीन कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है.

यह कार्ड किसी भी कैंटीन में वैध होगा. जिले के कप्तान को निर्देश दिया गया है कि अपने जिले में कार्यरत सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी का स्वेच्छानुसार केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडार (लागत शुल्क के आधार पर) बनाना सुनिश्चित करेगे. ताकि उन्हें लाभ मिल सके. स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला या फिर उसके परिवार का सदस्य ही कर सकता है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित