पलामू जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के बूढ़मू स्थित घर सहित रांची-हजारीबाग में एनआईए की रेड चल रही है।
बुधवार सुबह एनआईए ने रांची स्थित बुढ़मू सहित दो ठिकानों के अलावा हजारीबाग के गिद्दी में रेड कर रही है. बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में एनआईए की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले।