लातेहार में बड़ा रेल हादसा, चार यात्रियों की मौत और कई के घायल होने की सूचना

लातेहार : सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर कुमंडीह रेलवे स्टेशन पर रांची-सासाराम-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी मच गयी। इसी बीच जैसे ही ट्रेन कुमंडीह रेलवे स्टेशन पर रुकी, कुछ यात्री ट्रेन से कूद गये। इस दौरान कई यात्री विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गये। इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इस घटना में कितने यात्री मारे गये हैं और कितने घायल हुए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई