Ranchi : बंगाल ले जाया जा रहा मवेशियों से भरा कंटेनर गिरिडीह पुलिस ने पकड़ा

Ranchi रांची: गिरिडीह पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ा है, जिसमें मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा था. पशु तस्कर हजारीबाग जिले के चौपारण, गोहरर, बरही और बरकट्ठा थाना क्षेत्रों को पार कर मवेशियों को बंगाल ले जा रहे थे, लेकिन गिरिडीह पुलिस ने पशु तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. निमियाघाट थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज सोमवार सुबह निमियाघाट थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ा. जिसमें 40 मवेशी लोड थे.

बिहार के मोहनिया से बंगाल ले जाये जा रहे थे मवेशी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पशु तस्करों के द्वारा बिहार के मोहनिया से कंटेनर में मवेशी लोड किये गये थे. मवेशियों को बंगाल ले जाने की तैयारी थी. इसी दौरान कंटेनर को पकड़ा गया है. बताया कि पिछले 5 महीने के दौरान गिरिडीह पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाये रहे 1400 अधिक पशुओं को बरामद किया है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित