रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कंटेनर में मजदूर को जिंदा जलाने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार
रांची के मैक्लुस्कीगंज में बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर बिछा रही कंपनी के ठेकेदार के कंटेनर को जलाने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
चान्हो : गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान रवि मुंडा उर्फ प्रभात जी पिता राजू मुंडा ग्राम महुआटांड़ चारा थाना चान्हो जिला रांची, महेश उरांव पिता सुकरा उरांव ग्राम तेतरटोली थाना चान्हो जिला रांची, रुपेश पाहन उर्फ रूपेश मुंडा पिता झरी पाहन ग्राम दुल्ली थाना मैक्लुस्कीगंज जिला रांची, दिनेश उरांव पिता चुंडा उरांव ग्राम महुआटांड़ थाना चान्हो जिला रांची और अनीश केरकेट्टा पिता अशोक मुंडा ग्राम केदल थाना मैक्लुस्कीगंज जिला रांची के रूप में हुई है।






