लापुंग सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। : विधायक शिल्पी नेहा तिर्की।
लापुंग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, बैम एवं बीपीएम मरीजों को उनके हालत में छोड़ अपने काम में इधर-उधर चले जाते हैं। जिसके कारण मरीजों का सही देख रेख एवं सही इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे वहां के लोगों में काफी नाराजगी भी है। इसकी जानकारी पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा पता चलने पर स्थानीय विधायक माननीय श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की लापुंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औपचारिक निरीक्षण कर सभी कमियों को जानने का प्रयास किया, निरीक्षण के दौरान अस्पताल की हालत खराब देखकर नाराजगी दिखाते हुए सभी स्टाफ को बुलाकर फटकार लगाई।
मौक़े पर पार्टी प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, विधायक प्रतिनिधि सुदामा महली, जन्मज्य पाठक, फिरू साहू, गंगी जी, चरकु भगत, दुर्गा भगत एवं अन्य उपस्थित रहे।।





