जमशेदपुर 5 जून – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह ने पौखारी गांव में पौधारोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब भारत के सदस्यों ने किया पौधारोपण
जमशेदपुर 5 जून – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष श्री भरत सिंह ने पौखारी गांव में पौधारोपण किया। इस पौधारोपण का उद्देश्य पौधा लगाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। इसलिए पौधारोपण करने के बाद क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह द्वारा आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया जिसमें उन्हें बताया गया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करना, प्लास्टिक का थैला प्रयोग करना पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। यदि हम पौधा नहीं भी लगा पाते हैं तो आसपास मौजूद पौधों की अच्छी देखभाल करनी चाहिए ताकि वह फल फूल कर एक बड़े वृक्ष का रूप ले सके। इस दौरान श्री सिंह के साथ क्लब की उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, लायन राजेश कुमार, लायन राजेश सिंह, लायन आयुष्मान सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई