फ्लाइट से उतरते ही नीतीश बोले- सरकार तो बनेगी, उधर तेजस्वी ने कहा- चाचा से नमस्कार हुआ, अब बात होगी
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट => लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन की आज शाम दिल्ली में बैठक होने जा रही है, जिसमें अब आगे की रणनीति तय की जाएगी. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव फ्लाइट में ‘चाचा’ नीतीश कुमार के साथ आए. दिल्ली पहुंचने पर तेजस्वी ने संकेत दे डाले कि संभवत: गठबंधन केंद्र में सरकार बना ले. उन्होंने कह दिया कि सरकार तो बनने जा रही है. सरकार बनाने की कोशिश हम करेंगे. अभी थोड़ा सब्र रखिये, देखते जाइये अभी क्या-क्या होता है… उधर दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कह दिया कि सरकार को बनेगी ही..तेजस्वी यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कई अहम बातें कहीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा तो उन्होंने कहा, देखिए सरकार बनाने का प्रयास तो हम करेंगे ही, क्यों नहीं करेंगे.तेजस्वी ने प्रमुखता से कहा कि आगे हमारी तीन मांगें बड़ी प्रमुख हैं. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, पूरे देश में जाति जनगणना कराई जाए और हम लोगों ने जो 75 प्रतिशत आरक्षण की सीमा बढाई थीं, उसे शेडयूल लाइन में डाला जाए..एक ही फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ दिल्ली आने को लेकर जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी नीतीश कुमार से कोई बात हुई तो उन्होंने कहा नमस्कार, दुआ सलाम तो हुई है. हालांकि इससे आगे उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.






