1. मेष राशि
इस राशि के लोग प्रतिभा को रोजमर्रा के कामों में कुंद न होने दें बल्कि उसमें निखार लाने के लिए नित्य ही प्रयास करते रहें. व्यापारी वर्ग ने यदि कुछ नया स्टाफ रखा है, तो उसे प्रतिष्ठान के काम, ग्राहकों के साथ व्यवहार आदि की बातें खुद ही समझाएं किसी पुराने स्टाफ पर न डालें. युवा वर्ग को ज्ञानार्जन का मौका मिलेगा, किसी अच्छे संस्थान में इंटर्नशिप करने के लिए अवसर मिल सकता है. भाई से दूर रहते है, तो उनके साथ मेल मिलाप की स्थिति बन सकती है. गले में खराश की समस्या बढ़ सकती है, ठंडी खाने-पीने की चीजों से दो चार दिन परहेज करेंगे तो सेहत के लिए फायदेमंद होगा.
2. वृष राशि
इस राशि के लोग कार्य के दौरान सिर्फ काम ही करें क्योंकि बात और काम दोनों एक साथ करने पर गलती होने की गुंजाइश बढ़ेगी. व्यापारी वर्ग निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना चाहिए. समय कम बचा है इसलिए विद्यार्थी वर्ग याद करने का काम अभी से शुरू कर दें. कुटुम्ब के लोगों के साथ कहीं यात्रा करने का अवसर मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहना चाहिए. सुबह के योग प्राणायाम में अनुलोम विलोम को भी शामिल करें ताकि फेफड़े ठीक से काम करते रहें.
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग ऑफिस में भाषा का विशेष ध्यान रखें, क्रोध में वाणी कठोर और बिगड़ सकती है. व्यापारी वर्ग ने यदि कारोबार के लिए लोन लिया है, तो उसको उसी काम में लगाएं, कई बार वित्तीय संस्था ऑडिट करने भी आ जाती है. युवा वर्ग लव पार्टनर से मिलने का प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ विवाद या मतभेद की स्थिति दांपत्य जीवन में खटास ला सकती है. स्वास्थ्य अच्छा बना रहें इसके लिए मन प्रसन्न रखना होगा.
4. कर्क राशि
इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने से काम अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे, तो वहीं ऑफिस की ओर से दूसरे शहरों का काम संभालने की भी बात की जा सकती है. व्यापारी वर्ग सतर्क रहें, गुप्त शत्रु लंबी अवधि से नुकसान पहुंचाने की फिराक में है. युवा वर्ग भागदौड़ में आंतरिक शांति को भंग कर सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. ग्रहों की स्थितियां आपके घर में कलह करा सकती हैं, इसलिए शांति के साथ कार्य करें. वाहन चलाते समय पूरी तरह से सावधान रहें और गति को कंट्रोल में रखें क्योंकि दुर्घटना की आशंका है.
5. सिंह राशि
बॉस के निर्देशन में ही कार्य करें और यदि कहीं कोई दिक्कत आए तो उनसे पूछने में संकोच न करें क्योंकि काम खराब होने पर दोबारा करना पड़ सकता है. पैतृक कारोबार कर रहे हैं, तो पिता जी से व्यापार की बारीकियां समझने की कोशिश करें, उनकी सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. परिवार के लिए नया फ्लैट या जमीन खरीद कर घर बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय उपयुक्त दिख रहा है. ऑटोमेटिक मशीनों पर काम करने वाले लोग सावधान रहें अन्यथा हाथ में किसी तरह की चोट चपेट आ सकती है.
6. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होंगी, ऐसे में आपको प्रबंधन से जुड़े कार्यों में अधिक ध्यान देना चाहिए. व्यापारी वर्ग को सरकारी विभागों में उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने से कई कार्य आसानी से करा सकेंगे. विद्यार्थी वर्ग परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर अपने घर के बड़े लोगों को खुश करेंगे, सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे परिवार की मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे, मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ही कार्य करें. सेहत में स्वभाव से संतोषी बनने का प्रयास करें क्योंकि ऐसे लोग हमेशा आनंदित रहते हैं.
7. तुला राशि
नौकरी करने वाले कार्यस्थल पर शील स्वभाव ही रखें और अपने से बड़े सभी सहकर्मियों के प्रति आदर सम्मान का भाव प्रदर्शित करें. व्यापार में भाग्य साथ देगा जिसके चलते आज बड़े लाभ वाले सौदे होंगे और अपेक्षा से भी ज्यादा आमदनी हो सकेगी. युवा वर्ग आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए एजुकेशन लोन लेने का विचार बना सकते हैं. भाई को उनके शत्रुओं से सचेत कर दें, वह कोई बड़ा नुकसान करने की साजिश रच सकते हैं. व्यर्थ की चिंता या बीते समय को याद करके डिप्रेशन में आने की जरूरत नहीं है, मस्त रहें और स्वस्थ रहें.
8. वृश्चिक राशि
ऑफिस में काम करते हुए वृश्चिक राशि के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, बुद्धि विवेक का इस्तेमाल नहीं किया तो परेशानी में पड़ जाएंगे. कारोबारियों ने यदि बिजनेस के लिए लोन अप्लाई किया था, तो आज उन्हें इसकी स्वीकृति की सूचना मिल सकती है. युवाओं का समय गहन अध्ययन में बीतेगा जिसका लाभ उन्हें भविष्य में मिलेगा. मानसिक रूप से कोई परेशानी है, तो परिवार में शेयर करने में संकोच न करें और परिवारजनों की सलाह भी लें, निदान तो निकलेगा ही. बीते समय की बातें यादें करके मन को दुखी न करें, जो बीत गया उसे सिर्फ भुलाने में ही भलाई है.
9. धनु राशि
ऑफिस में सहकर्मी यदि आपके लिए समस्याएं खड़ी करें तो धैर्य से काम लें, उत्तेजित हो कर झगड़ा करने की कतई जरूरत नहीं है. व्यापारी वर्ग समझदारी के साथ नियमों के आधार पर काम करें अन्यथा विवाद होने पर मामला कोर्ट कचहरी तक भी जा सकता है. युवा वर्ग जोश में होश गवा सकते हैं, इसलिए सोच समझकर ही सारे कार्य करें और धन के अतिरेक खर्च से भी बचें. पारिवारिक लोग ही आपके किसी सुझाव का विरोध कर सकते हैं लेकिन उनकी बात सुने और अपनी बात समझाने का प्रयास करें. कमर में दर्द है तो झुक कर काम करने से बचें नहीं तो दर्द और भी बढ़ सकता है.
10. मकर राशि
ऑफिस में मित्र के वेश में छिपे हुए शत्रुओं से सचेत रहने की आवश्यकता है, वह बॉस के पास आपके विरुद्ध कान भर सकते हैं. व्यापारी लोन लेने के बजाय अपनी पूंजी का ही उपयोग कर कारोबार की प्रगति को रफ्तार देने की प्रयास करें और कमाने के बाद पूंजी में ही जमा कर दें. युवा वर्ग अपने मित्रों और शुभचिंतकों के साथ बहुत ही संयम भाषा में बात करें, अपशब्द तो किसी भी कीमत पर न निकालें. परिवार के सदस्य ही आपके सुझाव का विरोध कर सकते हैं, किंतु उनकी बात पर उत्तेजित होने से बचना होगा. सांस की बीमारी है, तो सुबह शाम खुली जगह पर कुछ देर वॉक जरूर करें, साथ ही प्राणायाम भी करें.
11. कुंभ राशि
कार्यस्थल पर कुछ उलझे हुए काम आ सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए कुंभ राशि के लोगों को दिमाग का जोर भी लगाना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग का सारा समय सामान के रखरखाव में बीत सकता है, जिसके चलते अन्य काम अटक सकते हैं. युवा वर्ग को राइटिंग स्किल्स को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए. महिलाओं के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट नजर आ रही है, बेहतर होगा कि आज आराम ज्यादा करें. सिर में दर्द की शिकायत है तो कुछ देर आंख बंद कर आराम करें, मोबाइल और कंप्यूटर से दूरी बना कर रखें.
12. मीन राशि
मीन राशि के लोग एडवांस में कार्य करने का प्रयास करें, क्योंकि अचानक से आपको किसी कार्य के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग दूसरों की सुनकर ही भरोसा न करें जब तक आप स्वयं निरीक्षण न करें तब तक कोई भी कदम उठाने से बचें. युवाओं ने यदि नौकरी के लिए कहीं अप्लाई किया है, तो वहां का फीडबैक भी लेते रहें कि परिणाम कब निकल रहा है. परिवार में कोई बड़ा वाहन लेने की योजना बन सकती है. शरीर के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए इसके लिए मेडिटेशन करते रहें.






