झारखंड का मौसम गुरुवार की शाम से बदला हुआ है. ऐसे में लोगों को जान में जान आ गई है. आग बरसाने वाली गर्मी से लोगों को काफी सुकुन मिला है. शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है.
5 जून तक बदला रहेगा मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार मौसम का मिजाज अभी अगले 5 जून तक बदला रहेगा. इस बीच राज्य के अलग-अलग भागों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है.






