मेष
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा. उनकी कुछ व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे.
वृषभ
आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ योजनाओं के लटकने के कारण आप थोड़ा तनाव में रहेंगे.
मिथुन
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आलस्य को दूर भगाना होगा, वरना आप कामों में कुछ बदलाव कर सकते हैं. संपत्ति में निवेश मन मुताबिक लाभ दिलाएगा.
कर्क
विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे, लेकिन उसमें खुद फंस जाएंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान करेगा, लेकिन जल्द ही उसका समाधान मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी.
सिंह
नौकरी कर रहे जातक अपने कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं. मान सम्मान में वृद्धि होने के कारण आप हर कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक जिम्मेदारियां मिलेंगी.
कन्या
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. परिवार में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यापारिक मामलों में आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना होगा. आर्थिक परेशानियों का हल मिलेगा.
तुला
संतान और जीवनसाथी के बढ़े हुए खर्चों से बजट डगमगा सकता हैं. उन पर लगाम लगानी होगी. स्वास्थ्य में गिरावट होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.
वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से काफी हद तक निजात मिलेगी. आपको व्यापार में अटका हुआ धन प्राप्त होने से आपके काफी रुके हुए काम बनेंगे.
धनु
आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. व्यापारिक क्षेत्रों में कोई बड़ा काम करने के लिए मिल सकता है. आज आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी. कार्यक्षेत्र में अवश्य कामयाब होंगे.
मकर
पार्टनरशिप में व्यापार करने से बचना होगा, वरना धोखा मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों के कार्यों में आ रहीं रुकावटों में कुछ दिन बाद राहत मिलेगी और उनसे सफलता मिलेगी. सेहत का ध्यान रखें.
कुंभ
कार्यक्षेत्र में रूठे व्यवहार के कारण अपने साथियों से भी अच्छे से बातचीत नहीं करेंगे. परिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज लाभ मिलता दिख रहा है.
मीन
आज का दिन धन के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किया गया कार्य आपका सिर दर्द बन सकता है. छोटे व्यापारी आज कुछ परेशान नजर आएंगे.






